विंध्य क्षेत्र के एक छोटे से गांव से मायानगरी तक अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे है शुभम् विश्वकर्मा।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

विंध्य क्षेत्र के एक छोटे से गांव से मायानगरी तक अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे है शुभम् विश्वकर्मा।

मैहर। मध्यप्रदेश के सतना जिले से मुंबई का सफर कर चुके शुभम् विश्वकर्मा आज किसी नाम के मोहताज नहीं है बल्कि उन्होंने खुद अपनी मेहनत और काम के प्रति समर्पण से आज हर जगह अपना और अपने क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे है आज शुभम् के द्वारा लिखी हुई एक वेब सीरीज हैलो दद्दू ,,,JIO CINEMA,,, जिओ सिनेमा पर रिलीज हुई है जो राज टीवी एंड फिल्म्स के बैनर तले बनी है जिसके प्रोड्यूसर अनिल श्रीवास्ताव है सीरीज रिलीजिंग के ख़ास मौके पर उनसे गोवर्धन जी के साथ कुछ वार्ता हुई जिसमे उन्होंने अपने इस सफर के अनुभव को हम सबसे साझा किया है शुभम् के अनुसार ये एक कॉमेडी वेब सीरीज है शुभम् बतौर एक्टर और क्रिएटिव डायरेक्टर भी कई सारे प्रोजेक्ट में काम कर चुके है अभी फिलहाल शुभम् के द्वारा प्रोड्यूस की हुई वेब सीरीज THE REVENGE, श्रद्धा मर्डर केस पर बनी सीरीज LIVE IN LOVE भी बड़े OTT पर रिलीज होने वाली है शुभम् अपने सफर के बारे में बताते है कि उन्हें अन्य लोगो की तरह ज्यादा स्ट्रगल नही करना पड़ा बल्कि उनको बहोत ही आसानी से मुंबई ने अपना लिया है और अब शुभम् अपने विंध्य क्षेत्र में अपने अगले प्रोजेक्ट का प्लान कर रहे है और शुभम् को उम्मीद है कि क्षेत्र के लोग पूरा सहयोग करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *