सोमवार को कथा परिसर में होगा रुक्मणी विवाह…
गिरिराज भगवान को लगा छप्पन भोग, मातृ शक्तियों को किया सम्मान..
खातेगांव। भगवान श्री कृष्ण की बाल लीलाएं जीवन में कई प्रेरणा देती है, बुरे कर्म का बुरा परिणाम होता है पूतना ने जिस प्रकार भगवान के साथ चल करके उन्हें विषपान करना चाह, कालिया नाग का भी भगवान ने उद्धार किया भगवान श्री कृष्ण की बाल लीलाएं जीवन में भगवान की भक्ति की प्रेरणा देती है। जीवन का प्रत्येक क्षण प्रभु शरण में गुजरना चाहिए भागवत कथा श्रवण से 7 दिनों में अमृतमय फल प्रदान करती है। कथा परिसर डाक बंगला मैदान में श्रीमद् भागवत कथा का रसपान कराते हुए कथा व्यास पंडित राजराजेश्वर शास्त्री ने उपस्थित जनसमूह को कथा का रसपान कराया।
भगवान को लगा छप्पन भोग
कथा परिसर में गिरिराज भगवान की सुंदर झांकी सजाई गई गिरिराज भगवान का बड़ी संख्या में यजमान परिवार सहित श्रद्धालुओं ने पूजन किया समस्त भक्त श्रद्धालुओं की ओर से भगवान गिरिराज जी को 56 भोग की महाप्रसादी लगाई गई कथा परिसर में उपस्थित श्रद्धालुओं को 56 भोग का वितरण किया गया।
गिरिराज जी बनाने वाली महिलाओं को किया सम्मानित
कथा परिसर में बाबा खाटू श्याम समिति खातेगांव एवं जय श्री दादाजी पर हित सेवा संस्थान खातेगांव के सदस्यों के द्वारा गिरिराज जी की सुंदर गोबर की प्रतिमा बनाने वाली मातृशक्ति अनीता शर्मा प्रेम भाई साहू को सम्मानित किया गया। कथा में पहुंचे बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने व्यास पीठ का पूजन कर भजनों पर नृत्य किया।





