Khategaon…
मां नर्मदा का तट ऐसा है जहां संत ,गुरु मां नर्मदा से हमारा मिलन करते हैं,,शुभम कृष्ण शास्त्री…
साधक संत गुरुदेव दादाभाई के सानिध्य में सात दिवसीय पार्थेश्वर पूजन नर्मदा पुराण का हो रहा है दादाजी धाम खातेगांव में..

खातेगांव। संत कृपा क्या है गुरु कृपा क्या है इसको जिसने जान लिया उसका जीवन सार्थक हो जाता है मां नर्मदा का तट ऐसा ही है जहां संत ,गुरु मां नर्मदा से हमारा मिलन करते हैं जैसे साधक संत गुरुदेव दादा भाई है जो हमें बार बार अवसर प्रदान कर रहे हैं और प्रभु के समीप हमें पहुंचा रहे हैं। आज मां नर्मदा पुराण का जो पवन सौभाग्य हमको मिला है ये संत दादाभाई की ही कृपा है। नर्मदा पुराण का श्रवण करना भी नर्मदा परिक्रमा के समान ही पूर्ण फलदाई है। गुरुदेव दादा भाई जैसे संत का जन्म उत्सव अचला सप्तमी मां नर्मदा जन्मोत्सव के दिन होना निश्चित ही उन पर भी गुरु कृपा है। आज हम सब उनकी कृपा से इस प्रकार के दिव्य अनुष्ठान कर पा रहे हैं ।मां नर्मदा के ओंकार पर्वत की महिमा बड़ी निराली है विश्व की एकमात्र ऐसी नदी मां नर्मदा है जिसकी परिक्रमा करने से मन वांछित फल प्राप्त होता है ।ओमकार शब्द साधारण नहीं है पूर्ण ब्रह्म है ओम का उच्चारण करने से मनचाहा फल मिलता है। मां नर्मदा के प्रत्येक घाट पर साधु संत सेव करके अपना जीवन धन्य बनाते हैं । उक्त विचार श्री दादाजी परहित सेवा संस्थान खातेगांव द्वारा गुरुदेव साधक संत दादा भाई के जन्मोत्सव पर आयोजित श्रीमद् भागवत कथा एवं मां नर्मदा के जन्मोत्सव पर पार्थेश्वर पूजन के दिव्या आयोजन में नर्मदा पुराण कथा का श्रवण करते हुए
कथा व्यास पंडित शुभम कृष्ण जी शास्त्री काकड़दी उज्जैन ने उपस्थित जनसमूह को मां नर्मदा पुराण का रसपान कराया।
पार्थेश्वर पूजन एवं व्यास पीठ का पूजन कर लिया आशीर्वाद
कथा परिसर में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष निलेश जोशी, पार्षद प्रतिनिधि कमल कासलीवाल, समाज सेवी दुलीचंद अग्रवाल, सुरेश चंद्र अग्रवाल, शिक्षक शालिग्राम दुरान्द, रामदयाल रावरिया, कथा के यजमान दौलत रावरिया, ओम पटेल भील खेड़ी, पूनम बिश्नोई, अमृतलाल बागबान, प्रदीप साहू , सतीश सोनी, माखन जोशी, पंडित सत्यनारायण दुबे, सुमंत दुबे ने व्यास पीठ का पूजन किया। कथा परिसर में यजमान परिवार में पार्थेश्वर पूजन कर आशीर्वाद लिया।
सरस्वती पूजन किया
कथा परिसर में 23 जनवरी बसंत पंचमी के पावन अवसर पर मां सरस्वती का चिंतन करते हुए मां सरस्वती की महिमा का गुणगान किया गया कथा परिसर में मां सरस्वती की जीवंत झांकी के रूप में कोमल साहू ने अपने प्रस्तुति दी कथा परिसर में उपस्थित जनसमूह में सरस्वती पूजन करते हुए मां सरस्वती का पूजन का आशीर्वाद लिया इस अवसर पर समिति की ओर से कोमल साहू, निलेश जोशी, कमल कासलीवाल का नागरिक अभिनंदन किया गया।






