Khategaon…
मां नर्मदा को लगेगा छप्पन भोग साधक संत दादा भाई के सानिध्य में होगा कन्याओं का पूजन विशाल भंडारा…

खातेगांव। मां नर्मदा का प्रत्येक तट पुण्य फल की प्राप्ति देता है मां नर्मदा की ऐसी असीम कृपा संतों पर भक्तों पर है जिससे मनुष्य का कल्याण होता है संसार में संत और सरिता का आगमन जगत कल्याण के लिए होता है जब-जब भी संतों का सरिता का आगमन होता है साधक संत दादा भाई के सानिध्य में दादाजी धूनी वाला दरबार दादाजी धाम अजनास रोड खातेगांव पर चल रही नर्मदा पुराण कथा में उपस्थित जनसमूह को कथा का रसपान कराते हुए पंडित शुभम कृष्ण शास्त्री उज्जैन के मुखारविंद से बड़ी संख्या में नर्मदा भक्तों ने कथा श्रवण की। आज मनेगा मां नर्मदा का जन्मोत्सव साधक संत दादा भाई का जन्मोत्सव जहां पर गुरुदेव दादा भाई कन्याओं का पूजन करेंगे मां नर्मदा को छप्पन भोग लगेगा कन्या पूजन के साथ विशाल भंडारे का आयोजन दादाजी धाम खातेगांव पर होगा। खातेगांव में गुरुदेव दादा भाई का दोपहर 1:00 बजे मंगल आगमन होगा आदर्श विहार कॉलोनी में ओम हलवाई के निवास पर संत पूजन के साथ विशाल शोभायात्रा के साथ गुरुदेव दादा भाई नर्मदा पुराण कथा स्थल दादाजी धाम पहुंचेंगे। कथा परिसर में प्रतिदिन पाथेश्वर भगवान का निर्माण पूजन किया जा रहा है कथा के मुख्य यजमान एवं दादाजी परहेज सेवा संस्थान के सदस्य गण पूजन कर रहे हैं।






