छोटीहरदा और लवरास की बैलजोड़ी ने जीता पहला इनाम..

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

हरदा भव्य आयोजन…..
छोटीहरदा और लवरास की बैलजोड़ी ने जीता पहला इनाम…

– प्रतियोगिता में 63 बैलजोड़ी ने लिया हिस्सा….
– देर रात को दौड़ का फाइनल मुकाबला हुआ….

हरदा। गणतंत्र दिवस तथा दौड़ प्रेमी पूर्वजों की पुण्य स्मृति में सोमवार को खिलता कमल बैलगाड़ी दौड़ महोत्सव का आयोजन हुआ। जिसमें हजारों की संख्या में दौड़प्रेमी एवं किसान प्रतियोगिता देखने पहुंचे। बैलगाड़ी दौड़ प्रतियोगिता में राजू जेवल्या छोटीहरदा और अभिषेक बाता लवरास की बैलजोड़ी ने पहला इनाम प्राप्त किया। दूसरा इनाम ओम पटेल कायागांय एवं हरि पटेल उमरिया की बैलजोड़ी ने जीता है। इसी प्रकार राजू जेवल्या छोटीहरदा एवं रोहित पटेल भोनखेड़ी की बैलजोड़ी ने तीसरा तथा राघव पटेल बनाडा एवं पूनम मांजू की बैलजोड़ी ने चौथा इनाम हासिल किया है। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला देर रात को हुआ। इस दौरान चकिल के दोनों तरफ दर्शकों का हुजूम फाइनल देखने के लिए डटा रहा। दौड़प्रेमी विजय जेवल्या ने बताया कि क्षेत्रीय खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मध्य भारत का चर्चित खेल बैलगाड़ी दौड़ प्रतियोगिता सोमवार को जेवल्या कृषि फार्म फोरलेन बायपास पर संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में 63 बैलजोड़ी ने हिस्सा लिया। जो मध्य प्रदेश की सबसे बड़ी और चर्चित बैलगाड़ी दौड़ प्रतियोगिता रही। जिसमें बड़ी संख्या में दौड़प्रेमियों ने शिरकत की। श्री जेवल्या ने बताया कि प्रतियोगिता में पहला इनाम राजू जेवल्या छोटीहरदा और अभिषेक बाता लवरास की बैलजोड़ी ने 101111 रुपए जीता, दूसरा इनाम ओम पटेल कायागांव और हरि पटेल उमरिया की बैलजोड़ी ने 61111 रुपए जीता, तीसरा इनाम राजू जेवल्या छोटीहरदा और रोहित सिरोही भोनखेड़ी की बैलजोड़ी ने 31111 रुपए जीता, चौथा इनाम राघव पटेल बनाडा और और पूनम मांजू की बैलजोड़ी ने 21111 रुपए जीता है। जबकि पांचवा, छठवां, सातवां, आठवां ओर नौवा इनाम जीतने वाली गाड़ियों को 5100 रुपए दिया गया। जिनमें अखिलेश पटेल सालाबेडी, अखिलेश पटेल बरछा, पूनम गीला नीमगांव, ऋषि पटेल सालाबेडी, मानवी पटेल देवतालाब, सौरभ सारण कुंडगांव शामिल हैं। प्रतियोगिता में वीसील मास्टर श्याम भाई नकतराखापा रहे। वहीं शिवरतन पप्पू पटेल रुंदलाय एवं सत्यनारायण बाबल टेमलाबाडी ने निर्णायक की भूमिका निभाई। जानकारी के अनुसार प्रतियोगिता के इनाम स्वर्गीय हरनाथ पटेल डूडी रातातलाई की स्मृति में संदीप पटेल जिला अध्यक्ष ओलम्पिक संघ द्वारा प्रदान किए गए। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री कमल पटेल, नर्मदापुरम सांसद दर्शन सिंह चौधरी, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश वर्मा, पूर्व मंडी अध्यक्ष प्रहलाद पटेल, संदीप पटेल समेत भाजपा के प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *