खातेगांव साहू समाज ने सर्व सहमति से संतोष पटेल को अध्यक्ष चुना…..

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

खातेगांव साहू समाज ने सर्व सहमति से संतोष पटेल को अध्यक्ष चुना…..

समाजजनों ने किया सम्मान…..

खातेगांव। साहू समाज खातेगांव द्वारा प्रति 2 वर्ष में एक बार समाज के नवीन अध्यक्ष की परंपरा को जारी रखते हुए साहू समाज खातेगांव की बैठक कैंटीन परिसर में आयोजित की गई जहां वरिष्ठ समाजसेवी साहू समाज के पूर्व अध्यक्ष राम नारायण साहू, राधा कृष्णा पटेल, सुरेश गंगाराम साहू, शरद साहू ,महेश साहू, सहित अनेक गणमान्य समाज जनों की उपस्थिति में भक्त शिरोमणि मां कर्मा देवी के चित्र पर दीप प्रचलित कर बैठक की शुरुआत की गई। बैठक में पत्रकार प्रदीप साहू ने समाज सेवी संतोष पटेल को साहू समाज के अध्यक्ष पद के लिए प्रस्ताव रखा जिस पर बैठक में सभी समाज जनों ने अपने स्वीकृति प्रदान करते हुए साहू समाज की बैठक में सर्वसम्मति से समाजसेवी संतोष पटेल को साहू समाज खातेगांव का अध्यक्ष चुना गया । समाज के सभी वरिष्ठजनों एवं सदस्यों की सहमति से यह निर्णय लिया गया। मनोनीयन के अवसर पर समाजजनों ने विश्वास जताया कि संतोष पटेल अपने अनुभव, समाजसेवा और नेतृत्व क्षमता के माध्यम से साहू समाज को संगठित कर नई दिशा देंगे तथा समाजहित में निरंतर कार्य करेंगे।
इस अवसर पर समाज के पदाधिकारी एवं गणमान्य समाज जनों ने नवनियुक्त अध्यक्ष संतोष साहू पटेल का पुष्प माला से अभिनंदन किया संतोष पटेल ने समाज जनों से अपील की है कि समाज के विकास में आज की उन्नति में समाज के आयोजन में सब मिलजुलकर एक साथ सामाजिक में कार्य करें जिससे समाज के कार्यों को नया अंजाम दिया जा सके। 15 फरवरी रविवार को रात्रि 8:30 बजे कैंटीन परिसर में बैठक आयोजित होगी जहां अन्य पदों की घोषणा की जाएगी अध्यक्ष की स्वीकृति से।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *