Khategaon….
ऐतिहासिक रही खातेगांव में शिव बारात…..
आस्था श्रद्धा का जन सैलाव दिखाई दिया बाबा भोले की बारात में….

खातेगांव। बाबा शिव की आराधना भक्ति में लीन हुये खातेगांव क्षेत्रवासी। शिवरात्रि का पावन पर्व खातेगांव नगर सहित क्षेत्र में बहुत ही उत्साह श्रद्धा भक्ति के साथ मनाया गया खातेगांव नगर के शिवालयों में भगवान भोले बाबा शिव शंकर का विशेष श्रृंगार किया गया खातेगांव नगर के प्राचीन शंकर मंदिर इमली बाजार श्री राम मंदिर स्थित बाबा भोलेनाथ के मंदिर में अजनास रोड स्थित महाकाल मंदिर में, रामेश्वरम महादेव मंदिर में, सोसाइटी स्टेट भगवान शिव के दरबार में नर्मदा कॉलोनी स्थित नर्वदेश्वर मंदिर में, नेमावर रोड स्थित शिव मंदिर खेड़ापति हनुमान मंदिर स्थित भगवान शिव शंकर के मंदिर सहित कन्नौद रोड चौहान कॉलोनी स्थित शिव मंदिर मंडी प्रांगण स्थित बागेश्वर बालाजी मंदिर विद्युत मंडल कार्यालय स्थित शिव शंकर मंदिर, अस्पताल परिसर स्थित नर्वदेश्वर मंदिर, नर्मदा कॉलोनी स्थित महाकालेश्वर भगवान मंदिर सहित अनेक मंदिरों में विशेष विद्युत सन सजा के साथ भगवान शिव शंकर का विभिन्न रूपों में भगवान को सजाया गया भगवान का विशेष श्रृंगार किया गया बाबा बर्फानी की की आकर्षक प्रतिमा भी बनाई गई खातेगांव नगर में जगह-जगह शिव बारात निकाली गई जहां भक्त श्रद्धालु बाबा भोले की भक्ति में जुटे रहे खातेगांव नगर के डाक बंगला मैदान से महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर ऐतिहासिक शिव बारात सर्व सनातनी हिंदू समाज खातेगाँव के बैनर तले निकल गई जानकारी देते हुए
पुष्पेंद्र पीयूष रावड़िया, अर्पित जायसवाल ,निलेश डाबी व मित्रगणों ने बताया कि बाबा भोलेनाथ के इस पावन अवसर पर अलौकिक ऐतिहासिक शिव बारात का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में शिवभक्त शामिल हुए विभिन्न प्रकार की झांकियां अपने भक्तों का मन मोह रही थी बाबा भोले की विशेष झांकी भक्तों के आकर्षण का केंद्र थी विभिन्न स्थानों पर राजनीतिक जनप्रतिनिधि विभिन्न धार्मिक सामाजिक संगठनों ने शिव बारात का स्वागत किया। नर्मदा कॉलोनी स्थित नर्वदेश्वर महादेव प्रांगण से विशाल शोभायात्रा शिव बारात का भी नगर में जगह-जगह स्वागत हुआ विद्युत मंडल कार्यालय परिसर से निकल गई बाबा भोलेनाथ की बारात में शिव पार्वती एवं भूतों की टोली आकर्षण का केंद्र थी। छोटे-छोटे बच्चे भूत प्रेत बने आकर्षण का केंद्र थे। सुबह से देर रात्रि तक शिवालयों में भक्तों की लंबी-लंबी कतारें सभी जगह फलिहारी खिचड़ी की महाप्रसाद का वितरण हो रहा था।







