40 वर्षों से चल रही लघु पंचकोशी यात्रा का किया स्वागत सम्मान…..

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

40 वर्षों से चल रही लघु पंचकोशी यात्रा का किया स्वागत सम्मान…..


खातेगांव। मां नर्मदा के प्रति श्रद्धा भक्ति और आस्था का जन सैलाव मां नर्मदा के तट पर दिखाई दे रहा है 5 दिनों तक चलने वाली लघु पंचकोशी पदयात्रा हंडिया से प्रारंभ होती है जो तीसरा पड़ाव राजौर कणा में रहता है। दुरान्द परिवार के परिसर में स्थित बाबा भोलेनाथ के मंदिर में हजारों परिक्रमवासी पंचकोशी पदयात्रा में शामिल होकर तीसरा रात्रि विश्राम करते हैं जानकारी देते हुए शिक्षक शालिग्राम दुरान्द ने बताया कि लघु पंचकोशी यात्रा का यह 40 व वर्ष है सीमित संख्या में यात्रा का शुभारंभ हुआ था बचपन से देख रहे हैं यात्रा में हर वर्ष मां नर्मदा के भक्त श्रद्धालुओं की उपस्थिति हर वर्ष बढ़ती है। हजारों की संख्या में आने वाले पंचकोशी यात्रा में श्रद्धालुओं का हमारे परिवार की ओर से भोजन एवं बलिहारी खिचड़ी की महाप्रक्षादी का भोग लगता है बाबा शिव शंकर के इस प्रांगण में भक्ति श्रद्धालु घंटे तक मां नर्मदा की आरती पूजन करते हैं रात्रि विश्राम से पूर्व सभी पद यात्रियों को भंडारे में महाप्रसादी वितरित कराई जाती है फिर सभी लोग परिसर में ही रात्रि विश्राम करते हैं यह सौभाग्य सेवा का परिवार को वर्षों से मिल रहा है मां नर्मदा की कृपा से दिन प्रतिदिन निकलने वाले नर्मदा पैदल पद यात्रियों को भी प्रसादी वितरित होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *