खातेगांव।शासकीय माध्यमिक विद्यालय धायली में कक्षा 8 वीं के छात्र-छात्राओं का विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आदरणीय सुभाष रेगे , सीमा रेगे , जन शिक्षक हुकुम प्रजापति ,smc अध्यक्ष गेंदालाल धनगर द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम शुभारंभ किया गया, कार्यक्रम में छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर अपने सीनियर्स का मन मोह लिया।
समारोह के दौरान छात्रों ने अपने स्कूली जीवन के अनुभवों को साझा किया, जिससे माहौल भावुक हो गया। स्कूल के प्रधानाध्यापक दिनेश बाकलीवाल ने छात्रों को कड़ी मेहनत और उज्ज्वल भविष्य का संदेश देते हुए कहा कि अनुशासन ही सफलता की कुंजी है। इस अवसर पर अंश सांवले और रोहित काजले को ‘मिस्टर फेयरवेल’ और प्रिया धनगर को ‘मिस फेयरवेल’ चुना गया। श्रीमती कल्पना मालवीय, श्रीमती करुणा गंगराड़े श्रीमती अफसाना खान ,श्री दीपचंद्र गुप्ता विद्यार्थियों को स्मृति चिह्न भेंट कर उन्हें आशीर्वाद दिया। कक्षा 8 वीं के छात्र/छात्राओं द्वारा व्हाइट बोर्ड स्कूल में सप्रेम भेंट दी गई । श्री नरेंद्र शर्मा सर द्वारा विदाई गीत का गायन किया गया। कार्यक्रम का समापन सुरुचिपूर्ण भोज के साथ हुआ। कार्यक्रम का संचालन बलराम मकवाना ने किया ।







