Khategaon….
गेहूं के खेत में लगी आग, लाखों का गेहूं जल कर खाक…..
प्रदीप साहू खातेगांव के समीप ग्राम भंवरास में किसान रामविलास पिता सुंदरलाल जायसवाल के खेत में गेहूं की पक्की फसल में दोपहर 3:00 बजे आग लगने से खेत में गेहूं की फसल पूर्ण रूप से जलकर नष्ट हो गई। किसान जायसवाल ने बताया कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी है 5 एकड़ की भूमि पर गेहूं लगे थे आग के कारण संपूर्ण गेहूं जल कर नष्ट हो गया । किशन जायसवाल ने प्रशासन को सूचना दी काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
Post Views: 26






