स्वदेशी जागरण मंच के बैनर तले खातेगांव में स्वदेशी मेला प्रारंभ…..

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

स्वदेशी जागरण मंच के बैनर तले खातेगांव में स्वदेशी मेला प्रारंभ…..

विधायक आशीष शर्मा ने कि आमजन से अपील स्वदेशी अपनाएं…….

प्रदीप साहू खातेगांव। पहली बार स्वदेशी मेला लगा खातेगांव में विधायक आशीष शर्मा ने किया भूमि पूजन 3 अप्रैल से 13 अप्रैल तक चलेगा। खातेगांव नगर के डाक बंगला मैदान पर स्वदेशी जागरण मंच के बैनर तले पहली बार 3 अप्रैल से 13 अप्रैल तक स्वदेशी मेला प्रारंभ किया जिसका शुभारंभ भूमि पूजन कर विधायक आशीष शर्मा ने किया। इस संबंध में विधायक आशीष शर्मा ने भूमि पूजन के पश्चात पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि हमारे क्षेत्र में यह पहला आयोजन है जिसमें हम स्वदेशी वस्तुओं को किस प्रकार हमारे दैनिक जीवन में उपयोग करें और उनसे क्या-क्या फायदे होंगे इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि आज क्षेत्र का युवा हमारे क्षेत्र में कच्ची घानी से निर्मित शुद्ध तेल एवं स्वस्थ रहने के लिए मिलेट्स आप बिना रसायनों से जैविक पद्धति के द्वारा उगाई गई सब्जियां सहित अनेक उत्पादों को स्वदेशी मेले में आमजन को उपलब्ध होंगे आत्मनिर्भरता की दिशा में हम आगे बढ़ रहे हैं स्वदेशी उत्पादकों के माध्यम से आमजन के जीवन में स्वदेशी उत्पादकों को दिन प्रतिदिन अपनाना चाहिए जिससे क्षेत्र के स्थानीय उद्योगों और श्रमिक वर्ग को जिसका लाभ मिल सके मेले में स्वदेशी उत्पादों को की प्रदर्शनी व बिक्री के साथ प्रतिदिन मेला परिसर में विभिन्न विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे जिम गणगौर उत्सव आदिवासी लोक नृत्य पारंपरिक नृत्य की प्रस्तुति के साथ ही भारत माता के वीर सपूत भूतपूर्व सैनिकों शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों व विभिन्न खेल प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया जाएगा इस अवसर पर स्वदेशी जागरण मंच के उमेश गुर्जर सत्यनारायण के रूपा एवं विभिन्न पदाधिकारी भी उपस्थित थे। स्वदेशी मेले में विभिन्न प्रकार के में झूले एवं अनेक प्रकार की स्वदेशी वस्तुएं आमजन के लिए आज से उपलब्ध हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *