Khategaon…..
कार्यकर्ताऔ ने उत्साह से मनाया भाजपा स्थापना दिवस……
प्रदीप साहू खातेगांव…….. सन 1980 में भारतीय जनता पार्टी की स्थापना हुई थी शून्य
से प्रारंभ हुई पार्टी आज शिखर की ओर अग्रसर है उस समय जो पौधा रोपा गया था वह किसी ने नहीं सोचा था कि यह इतना बड़ा वट वृक्ष बनेगा
कार्यकर्ता आधारित आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक दल है हमारा सौभाग्य है कि राष्ट्रवाद विचारधारा पर आधारित विश्व के सबसे बड़े दल के हम कार्यकर्ता है उक्त विचार नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि नरेंद्र चौधरी ने मतदान केंद्र क्रमांक 208 जवाहर चौक चौपाटी खातेगांव पर आयोजित स्थापना दिवस समारोह पर व्यक्त कीये
चौधरी ने कहा कि आज भाजपा के असंख्यात नेता और कार्यकर्ताओं के अपने परिश्रम त्याग कड़ी मेहनत और संघर्ष से भाजपा इस ऊंचाई पर पहुंची है आज हम उनके संघर्ष को नमन करते हैं प्रणाम करते हैं आज हम विश्वास के साथ कह सकते हैं कि भाजपा देश की सबसे पसंदीदा पार्टी है जो राष्ट्रप्रथम के साथ जन-जन की सेवा में लगी है
भाजपा स्थापना दिवस कार्यक्रमों की श्रृंखला में भाजपा संगठन द्वारा निर्देशित खातेगांव नगर के 22 ही मतदान केदो पर उत्साह के साथ भाजपा स्थापना दिवस मनाया गया जगह-जगह बीजेपी के ध्वज लगाए गए ढोल नगाड़ों के साथ आतिशबाजी करते हुए मिठाई वितरित कर लाभार्थियों से संपर्क किया गया
भाजपा के मंडल अध्यक्ष ललित गुर्जर ने बताया कि भाजपा के खातेगांव मंडल क्षेत्र के 70 मतदान केदो पर भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया जवाहर चौक पर आयोजित कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष ललित गुर्जर नगर परिषद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि दिनेश राबड़िया पार्षद गोविंद गोरा मुकेश गिरी सेलेश यादव कमल कासलीवाल एल्डरमैन मनोज बज लखन टेलर देवेंद्र साधु सूरज यादव पवन काला ब्रह्मानंद माली दामू टेलर सुभाष साहू जितेंद्र काला गंभीर यादव निर्मल जैन शुभम जाट सीताराम बाबा सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे सभी कार्यकर्ताओं ने एक दूसरों को मिठाई खिलाकर भाजपा स्थापना दिवस की बधाइयां दी







