साधक संत गुरुदेव दादा भाई के सानिध्य में सत्यनारायण व्रत कथा एवं कन्या भोजन का आयोजन….

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

साधक संत गुरुदेव दादा भाई के सानिध्य में सत्यनारायण व्रत कथा एवं कन्या भोजन का आयोजन….

खेल प्रतिभा, गुरुजन, समाज सेविका, नवनियुक्त एल्डरमैनजनो का किया नागरिक अभिनंदन……

खातेगांव। इस कलयुग में संपूर्ण मनोरथों को पूर्ण करने वाली भगवान सत्यनारायण की व्रत कथा का हम सबको परम सौभाग्य दादाजी धूनी वाला दरबार श्यामला हिल्स भोपाल के साधक संत गुरुदेव दादा भाई के द्वारा प्राप्त हुआ है । निश्चित ही हम सब सौभाग्यशाली हैं क्योंकि इस कलयुग में सबसे सुगम और उत्तम मार्ग प्रभु ने जो बताया है गुरुदेव ने जो बताया है वहां है भगवान सत्यनारायण की दिव्य मंगल कथा का हम परिवार सहित श्रवण करें । संपूर्ण मन वांछित फल को प्राप्त करने वाला यह दिव्य अनुष्ठान है। उक्त विचार दादाजी धूनी वाला दरबार प्रस्तावित स्थल अजनास रोड खातेगांव पर आयोजित भगवान सत्यनारायण व्रत कथा का पंडित शैलेश गंगराड़े ने रसपान कराते हुए व्यक्त किये और उपस्थित जन समूह को कथा का रसपान कराया। इस अवसर पर गुरुदेव दादा भाई के द्वारा चलाए जा रहे संपूर्ण मध्य प्रदेश में सत्यनारायण व्रत कथा अभियान के तहत मध्य प्रदेश का देश में गौरव बढ़ाने वाली खातेगांव नगर की बिटिया योगिता रामचंद्र साहू का नेशनल गेम में चयन होने पर एवं नगर परिषद खातेगांव के नवनियुक्त एल्डरमैन कैलाश साधु लखनलाल ट्रेलर मनोज बज गीता महेश माली, पंडित शैलेश गंगराड़े का विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने पर दादाजी पारित सेवा संस्थान खातेगांव की ओर से श्रीमद् भागवत गीता मोतियों की माला एवं दुपट्टा ओडा कर नागरिक अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर कैलाश साधु परिवार की ओर से मनोज बज परिवार की ओर से लखन लाल टेलर परिवार की ओर से भगवान सत्यनारायण कथा एवं कन्या भोजन के चल रहे आयोजन में दादाजी सेवा भक्त मंडल दादाजी पर हित सेवा संस्थान खातेगांव को सहयोग की घोषणा की गई। दादाजी परिवार ने नगर परिषद खातेगांव से आश्रम परिसर में सीमेंट की दस कुर्सियों की मांग की। कार्यक्रम में नीति श्रीवास्तव चेन्नई के द्वारा कन्या भोजन में कन्याओं को पानी की बटाले कन्या पूजन के दौरान भेंट की गई। कथा के मुख्य यजमान जितेंद्र दुबे प्राचार्य विद्यासागर स्कूल ने सर्वप्रथम भगवान सत्यनारायण का पूजन किया। उपस्थित भक्त श्रद्धा लोगों ने कथा का श्रवण कर कन्याओं को भोजन कराया प्रति पूर्णिमा पर होने वाले कन्या भोजन एवं सत्यनारायण व्रत कथा के आयोजन में बड़ी संख्या में भक्त श्रद्धा लोगों ने पहुंचकर दादाजी धूनी वाले के दर्शन पूजन किये और हवन में शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन दादाजी परहित सेवा संस्थान के प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रदीप साहू ने किया।आभार रामदयाल रावाडिया ने माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *