आरोपी को मात्र 2 घण्टे में गिरफ्तार कर चोरी गई मोटर साईकल को किया बरामद…

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

खातेगाँव पुलिस ने मोटर साईकल चोरी करने वाले आरोपी को मात्र 2 घण्टे में गिरफ्तार कर चोरी गई मोटर साईकल को किया बरामद

    आपरेशन त्रिनेत्रम के तहत लगे सीसीटीव्ही कैमरो की मदद से आरोपी की हुई पहचान।
    01 आरोपी गिरफ्तार ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 12.04.2026 को फरियादी सुरज पिता भगवानसिंह कहार उम्र 26 साल निवासी खातेगांव ने रिपोर्ट किया कि कोई अज्ञात आरोपी ने सरकारी अस्पताल खातेगांव से उसकी पल्सर मोटर साईकल क्रमांक MP41-ZA-3693 को चोरी कर ले गया है ।

रिपोर्ट पर से थाना खातेगांव पर अपराध क्रमांक 200/2026 धारा 303(2) बीएनएस का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया । प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गहलोद के द्वारा शीघ्र मोटर साईकल की पतारसी एवं आरोपी की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया था । जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) कन्नौद श्रीमती सौम्या जैन एवं अनुविभागीय अधिकारी(पुलिस) कन्नौद श्री अदित्य तिवारी के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी खातेगांव निरीक्षक विजय सिंह लोधी द्वारा थाना स्तर पर टीम गठित की गई । पुलिस टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्य, भौतिक साक्ष्य एवं मुखबिर तंत्र सक्रिय कर घटनास्थल के आस-पास के सीसीटीव्ही कैमरा चैक किये गये । सीसीटीव्ही फुटैज के आधार पर आरोपी मनोज पिता राधाकिशन भुसारिया उम्र 37 साल निवासी भटासा को गिरफ्तार किया गया एवं आरोपी के कब्जे से पल्सर मोटर साईकल क्रमांक MP41-ZA-3693 को जप्त किया गया।
पुलिस ने जप्तशुदा मश्रुका में 01 पल्सर मोटर साईकल क्रमांक MP41-ZA-3693 कीमत 80,000/- रूपये जप्त की। उक्त कार्रवाई मे नगर निरीक्षक विजय सिंह लोधी, प्रआर सुनील प्रजापति,आर. सोहन जाट,मनमोहन मीणा का सराहनीय योगदान रहा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *