Khategaon….
डॉ भीमराव अंबेडकर जन्म जयंती के अवसर पर बाबा साहब की प्रतिमा पर विशेष सफाई कार्य…
खातेगांव..राष्ट्र के संविधान निर्माता और लोकतंत्र के संरचनाकार डॉ भीमराव अंबेडकर जी की जन्म जयंती के अवसर पर नगर परिषद खातेगांव के द्वारा तालाब परिसर के पास स्थापित अम्बेडकर जी प्रतिमा पर विशेष सफाई कार्य किया गया जिसमें प्रतिमा के आसपास निकाय सफाई मित्रों द्वारा सफाई कार्य कर प्रतिमा को पानी की प्रेशर मशीन के द्वारा धुलवाया गया, साथ ही महाराणा प्रताप जी एवं महात्मा ज्योतिबा फुले व शिक्षिका सावित्रीबाई फुले जी की प्रतिमा पर भी विशेष सफाई कार्य कर प्रतिमाओं को प्रेशर मशीन से धुलाई कार्य किया गया एवं सभी प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर सम्मान किया गया, इस अवसर पर डॉ बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर के सिद्धांतों पर चलने संविधान के अनुसार नियमों का पालन करने वह राष्ट्र निर्माण हेतु संकल्पित होने का प्रण लिया गया निकाय द्वारा स्वच्छ भारत मिशन शहरी अंतर्गत स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 की तैयारी हेतु भी नगर में विशेष सफाई कार्य किया जा रहा है इस अवसर पर समस्त प्रतिमा एवं स्मारकों का विशेष सफाई कार्य भी निकाय द्वारा नियमित किया जा रहा है, इस अवसर पर नगर परिषद खातेगांव की स्वच्छ भारत मिशन नोडल अधिकारी उपयंत्री सुश्री गायत्री रावत एवं स्वच्छता प्रभारी रोहित (रिंकु) चिंतामन वह बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक सफाई मित्र उपस्थित रहे…






