????︎????︎….

भैरुंदा, अखिल भारतीय क्षत्रिय कलोता महासभा द्वारा छात्र छात्राओ का किया सम्मान।

श्रवण पंवार खातेगांव = 9926919090
सीहोर जिले के भैरुंदा मे अखिल भारतीय क्षत्रिय कलोता महासभा के द्वारा प्रतिभाओं का सम्मान समारोह नगर भैरूंदा के सोना पैलेस गार्डन में आयोजित किया इस अवसर पर कलोता समाज के कक्षा 10वी एवं 12वी के प्रतिभावान छात्र-छात्राएं जिन्होंने 75% से अधिक अंक प्राप्त किये उन्हें सामाजिक शिक्षकों एवं युवाओं के सहयोग से प्रमाण पत्र, मैडल, शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया इस अवसर पर बच्चे और उनके पालक कार्यक्रम में उपस्थित रहे, साथ ही कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के माध्यम से मध्य प्रदेश शासन के विभिन्न विभागों में चयनित प्रतिभाओं का भी सम्मान किया गया व शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त शिक्षक श्री रामनारायण जी पवार नेहरूगांव एवं श्री लखनलाल जी पंवार राला सिंचाई विभाग से सेवानिवृत्त श्री अर्जुन जी पंवार रूजनखेडी को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर कैरियर मार्गदर्शक के रूप में श्री ओमप्रकाश चंदेल जी भोपाल के द्वारा आगे की पढ़ाई हेतु विभिन्न पाठ्यक्रम एवं प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु मार्गदर्शन दिया तथा बच्चों की काउंसलिंग करके उन्हें कौशल विकास हेतु प्रेरित किया । कार्यक्रम में समाज के गणमान्य नागरिक, युवा संगठन के साथी, शिक्षक शिक्षिकाएं, बच्चों के अभिभावक एवं मातृशक्ति की उपस्थिति विशेष रही। कार्यक्रम का शुभारंभ समाज के वरिष्ठजन,अतिथियों के द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन करके की गई ।कार्यक्रम में स्वागत भाषण श्री संजय जी पटेल हवेली के द्वारा किया गया इसके पश्चात कार्यक्रम को गोविंद जी पंवार (हेड साहब) डॉक्टर प्रवेंद्र जी पंवार, श्री मांगीलाल जी पंवार (बीजलगांव), श्रीमती प्रतिभा रितेश मकवाना (उपाध्यक्ष नगर परिषद भैरुंदा), श्री विजय सिंह जी पवार (बीआरसीसी) श्री पवन जी तंवर (इंदौर) ने संबोधित किया कार्यक्रम का संचालन श्री रामस्वरूप जी पवार शिक्षक ने किया। श्री शंकर लाल जी पवार शिक्षक (सतराना )ने कार्यक्रम के समापन अवसर पर उपस्थित समाज जनों का कार्यक्रम में उपस्थित होने और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आभार व्यक्त किया।







