????????????????????????????????????
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सफाई एवं पौधारोपण अभियान का आयोजन।

श्रवण पंवार खातेगांव
देवास, नगर परिषद खातेगांव द्वारा नगर मे स्वछता पहल निरंतर जारी है, इसी उदेश्य से आज जिला कलेक्टर श्री ऋषभ गुप्ता एवं अनुविभागीय अधिकारी प्रिया चंद्रावत मैडम के मार्गदर्शन मे आज नगर के वार्ड क्रमांक 14 स्थित हैप्पी इनसाइड कैफे के पास तालाब के किनारे विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विशेष सफाई एवं पौधारोपण अभियान का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, विद्यालय के छात्र – छात्राओ, जनप्रतिनिधियों एवं निकाय अधिकारी कर्मचारियों द्वारा सार्वजनिक रूप से जल संरक्षण के तहत तालाब परिसर पर सफाई कार्य किया गया साथ ही पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया, नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती सारिका नरेंद्र चौधरी के अनुसार पर्यावरण संरक्षण हेतु वृक्षारोपण व जल संरक्षण की अत्यंत आवश्यकता है और इसमें सभी को जन सहयोग से भागीदार बनकर हमारे पर्यावरण को बचाने हेतु प्रयास करने चाहिए, मुख्य नगर पालिका अधिकारी निखिलेश चिंतामन के अनुसार नगर परिषद खातेगांव नगर की स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण हेतु प्रतिबद्ध है हमारी आम नागरिकों से अपील है कि शहरी स्वच्छता में भागीदार बने इस अवसर पर नगर परिषद उपाध्यक्ष श्रीमती सरोज दिनदयाल उपाध्याय, पार्षद अजय विश्नोई, पार्षद प्रतिनिधि रामसिंह यादव, मुकेश गिरी, रामनारायण साहू, शैलेश यादव एवं नगर परिषद टीम उपस्थित रही






