टी 20 विश्वकप में भारत ने पाकिस्तान को 6 रन से हरा दिया।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

टी 20 विश्वकप में भारत ने पाकिस्तान को 6 रन से हरा दिया है.

 

भारत पहले खेलते हुए मात्र 119 रन के स्कोर पर ऑलआउट हो गई थी. भारतीय टीम के लिए सबसे ज्यादा ऋषभ पंत ने बनाए, पंत ने 31 गेंद में 42 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली. अक्षर पटेल ने 20 रन बनाए, लेकिन भारत का कोई अन्य बल्लेबाज बड़ा स्कोर नहीं बना पाया.

जबाब में पाकिस्तान लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो बाबर आजम जल्दी आउट हो गए, जिन्होंने मात्र 13 रन बनाए. दूसरी ओर मोहम्मद रिजवान ने 44 गेंद में 31 रन की पारी खेली, लेकिन टीम को जीत तक नहीं ले जा सके.

भारत ने गेंदबाजी के दम पर ऐतिहासिक जीत दर्ज की है.भारत की जीत में बड़ा योगदान जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या ने दिया, उन दोनों ने क्रमशः 3 और 2 विकेट लिए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *