अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर जानलेवा हमला हुआ है।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति और रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप पर जानलेवा हमला हुआ है।

अमेरिका, ट्रंप पेंसिल्वेनिया के बटलर में चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे, कि इसी दौरान उनको निशाना बनाकर फायरिंग की गई, ट्रंप ने अपने दाहिने कान पर हाथ रखा और मंच के नीचे झुक गए. इस दौरान भीड़ में चीख-पुकार मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे. तुरंत सीक्रेट सर्विस के एजेंट्स ने ट्रंप को घेर लिया.
ट्रंप के कान में गोली लगी गोली लगने के बाद उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, गोली लगने से एक आम व्यक्ति की मौत हो गई, वहीं हमलावर को भी मार गिराया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, “अपने मित्र पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर हुए हमले से बहुत चिंतित हूं। घटना की कड़ी निंदा करता हूं। राजनीति और लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं है। उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं…”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *