अगले बरस तू जल्दी आ के साथ आज विसर्जित होंगे मंगल मूर्ति विघ्नहर्ता भगवान गणेश।

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; algolist: 0; multi-frame: 1; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; delta:null; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 33;

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

????????????????????????????????????….

अगले बरस तू जल्दी आ के साथ आज विसर्जित होंगे मंगल मूर्ति विघ्नहर्ता भगवान गणेश।


खातेगांव । देवों में प्रथम पूजनीय लंबोदर भगवान श्री गणेश के 10 दिवसीय गणेश उत्सव का समापन मंगलवार को खातेगांव क्षेत्र में होगा। जहां 10 दिनों से भगवान गणेश की आराधना वंदना में लगे भक्त श्रद्धालु भगवान गणेशजी को आज भव्य चल समारोह निकालकर मां नर्मदा के नाभि तीर्थ क्षेत्र नेमावर जाकर विसर्जित करेंगे। भक्त श्रद्धालु अगले बरस तू जल्दी आ, गणपति बप्पा मोरिया के जयकारे के साथ चल समारोह में अपने आराध्य भगवान लंबोदर को विसर्जित करने पहुंचेंगे। विभिन्न झांकी यो के साथ भगवान गणेश के विभिन्न स्वरूपों का 10 दिनों से भक्त श्रद्धालु दर्शन पूजन कर रहे हैं । खातेगांव नगर में गणेश उत्सव की धूम है श्रद्धा भक्ति के साथ भगवान गणेश की आराधना वंदना की जा रही है । सेवा आश्रम जेपी कॉलोनी खातेगांव, चमन चौक ,शंकर बीड़ी परिसर ,श्री राम मंदिर परिसर ,शंकर मंदिर मार्ग ,महावीर मार्ग ,भगवान श्री गणेश मंदिर जूना गाड़ी अड्डा, नर्मदा कॉलोनी पर भक्ति श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतारे दर्शन के लिए दिखाई दे रही है। गणेश मंदिर जूना गाड़ी अड्डा पर सुभाष अग्रवाल ओम प्रकाश अग्रवाल इंदौरी लाल की ओर से तीन कुंटल 51 किलो की खिचड़ी की महाप्रसादी का वितरण हुआ । डॉक्टर रिछी वाले की गली में विराज भगवान श्री गणेश भी भक्तों की श्रद्धा आस्था का केंद्र थे। सोमवार को कन्या भोजन के साथ गणेश उत्सव में महाप्रसाद वितरित किया गया ‌।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *