Khategaon…..
सेवा आश्रम से निकली ऐतिहासिक शोभायात्रा,
नगर में विभिन्न स्थानों पर शोभायात्रा का स्वागत सम्मान किया

खातेगांव। हिंदू नव वर्ष गुड़ी पड़वा का पावन पर्व खातेगांव नगर में उत्साह के साथ मनाया जाता है परंपरा अनुसार सेवा आश्रम खातेगांव में प्रारंभ होने वाले यज्ञ से पूर्व आज रविवार को नगर से एक विशाल शोभा यात्रा निकाली। सेवा आश्रम के गुरुदेव शिव शंकर जी ने बताया कि भक्त श्रद्धालुओं को जिस दिन का इंतजार था वह दिन आ ही गया सभी धर्म प्रेमी बंधुओ.माता बहनों ने सेवा आश्रम अजनास रोड खातेगांव वार्ड क्रमांक 4.5 राघवेंद्र सरकार के तत्वाधान में आयोजित होने वाले विशाल नव कुंडात्मक श्री राम महायज्ञ की विशाल शोभा कलश यात्रा बड़े ही उत्साह के साथ नगर के प्रमुख मार्गो से निकली जिसमें बैंड बाजे बग्गी शामिल थे। माता बहने लाल पीली साड़ी पहन कर पहुची यज्ञ यजमान लाल वस्त्र पहनकर शामिल हुए महिला शक्तियों ने सर पर मंगल कलश धारण कर शोभायात्रा में मंगल गीत गाते हुए शामिल हुई। श्री श्री 108 गुरु शिव शंकर जी सेवा आश्रम खातेगांव बग्गी में विराजित थे। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में भक्त श्रद्धालु शामिल हुए।






