Khategaon……
विधिक साक्षरता शिविर में न्यायाधीश गणों ने विद्यार्थियों को कानून की विभिन्न जानकारियां से अवगत कराया……
खातेगांव । विधिक साक्षरता शिविर तहसील विधिक सेवा समिति खातेगांव के द्वारा नगर के पुष्पदीप इंटरनेशनल स्कूल एवं कॉलेज में जिला अपर सत्र न्यायधीश सीता कन्नौजे एवं मजिस्ट्रेट तनिष्का वैष्णव एवं भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट के मोहन लाल गुर्जर नशा मुक्ति अभियान के राष्ट्रीय प्रभारी ने विद्यार्थियों को कानून से संबंधित जानकारियां उपलब्ध कराई। न्यायाधीश सीता कन्नौजे एवं मजिस्ट्रेट तनिष्का वैष्णव ने छात्र छात्राओ को बताया की बड़े धन भागी है वे विद्यार्थी जो समय का सदुपयोग कर अपने जीवन को महानता के पथ पर अग्रसर कर लेते है । साहसी बनो जीवन में तुम सब अच्छे काम कर सकते हो नकारात्मक विचारों को छोड़ दो। कानून की नजर में अमीर गरीब सब एक समान होते हैं कानून हमें अपने कर्तव्य और अधिकार दोनों को बताता है। वाहन चलाते समय हेलमेट लगाकर ही बाइक चलाना चाहिए और बगैर लाइसेंस गाड़ी नहीं चलनी चाहिए। कानून के अनेक पहलुओं पर छात्र-छात्राओं को बिंदुवार जानकारियां प्रदान की गई। जीवन में काम आने वाली कई प्रकार की जानकारीयो से अवगत कराया विद्यार्थियों को।







