Khategaon….
207 वा शतचंडी महारुद्र यज्ञ मे खातेगांव से पहुंचे भक्त…..
आज अष्टमी पर हुआ आश्रम में कन्या पूजन, कन्या भोजन….

कल होगी यज्ञ की पूर्ण आहुति, विशाल भंडारा…
- खातेगांव,भोपाल। श्री दादाजी धूनीवाले की तपोस्थली एवं दादाजी की अखंड यज्ञ विधि पर 207 वा शतचंडी महारुद्र यज्ञ चल रहा है । यज्ञ में प्रतिदिन महाकाली महालक्ष्मी मा सरस्वती को विशेष आहुतियां प्रदान की जा रही है। आज गुरुवार दुर्गाअष्टमी को आश्रम परिसर में अष्टमी पर कन्या स्वरूप मां जगदंबे का पूजन किया गया गुरुदेव दादा भाई ने कन्याओं को तिलक कर चुनरी अर्पित की और पुष्प वर्षा के साथ कन्याओं की आरती की एवं कन्या भोजन का आयोजन संपन्न हुआ। दादाजी धूनी वाला दरबार श्यामला हिल्स भोपाल के साधक संत गुरुदेव दादा भाई के सानिध्य में अखंड यज्ञ वेदी पर चल रहे 207 वे शत चंडी महारुद्र यज्ञ का शुक्रवार नवमी को पूर्ण आहुति के साथ समापन होगा। 27 मार्च को प्रातः 8:00 बजे बेदी का पूजन आवाहित देवी देवताओं का पूजन एवं प्रातः 9:00 बजे से शतचंडी महारुद्र यज्ञ की आहुतियां प्रदान की जाएगी। पश्चात शाम 5:00 बजे से यज्ञ की पूर्ण आहुति के साथ महाआरती महाप्रसाद विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। वर्ष 1922 से दादाजी की यज्ञ विधि पर हो रहे शतचंडी महारुद्र यज्ञ का या 207 वा यज्ञ है । गुरुदेव दादा भाई ने बताया कि मां दुर्गा की उपासना का यह उत्तम फल देने वाला अनुष्ठान है। भोपाल वाले बड़े दादाजी श्री श्री 1008 स्वामी रामस्वरूप जी एवं भोपाल वाले छोटे दादा जी श्री श्री 1008 श्री विश्वनाथ दत्त के समय से मनचाहा फल प्रदान करने वाला यह अनुष्ठान विधि विधान के साथ आश्रम परिसर में रामनवमी को संपन्न होगा। दादाजी पर हित सेवा संस्थान खातेगांव के भक्त परिवार अमृतलाल बागवान सतीश सोनी प्रदीप साहू रामदयाल रावाडिया, अथर्व साहू दौलत रावडिया, मंजू बागबान प्रियंका बागवान सहित अनेक भक्त श्रद्धालु यज्ञ में शामिल हो रहे हैं।
मनेगा रामलाल का प्रकट उत्सव
दादाजी धूनी वाला दरबार मीडिया प्रभारी प्रदीप साहू ने बताया कि गुरुदेव दादा भाई के सानिध्य में आश्रम परिसर स्थित भगवान राम लाला के दरबार में 27 मार्च दोपहर 12:00 बजे भगवान राम लाला का प्रकट उत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। समस्त सनातन धर्म लंबियों से अपील है कि समय पर पधारकर सनातन के इस दिव्य अनुष्ठान को सफल बनाएं और पूर्ण लाभ प्राप्त करें।
Post Views: 89






