आज अवधूत दादागुरु भगवान ने धारण किया चोला…

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

आज अवधूत दादागुरु भगवान ने धारण किया चोला…

माँ नर्मदा परिक्रमा और शक्ति आराधना के महापर्व नवरात्रि की साधना के पश्चात दादागुरु भगवान ने आज सांय काल अभिजीत मुहूर्त में पुनः चोला धारण किया।
अखिल भारतीय श्री दादागुरु परिवार की प्रमुख जीजी माई ने तिलक पूजन आरती के पश्चात बताया कि चोला धारण के बाद अब दादागुरु भगवान की गांव नगर जिले प्रान्तों की यात्रा प्रारम्भ होगी।
साथ ही इस वर्ष का गुरु पूर्णिमा महोत्सव नर्मदापुरम स्थित “श्री दादाकुटी ” दादागुरु भगवान की लीला स्थली में आयोजित होगा।

हनुमान जयंती के पश्चात अप्रैल, मई ,जून माह में अनेक जिले प्रान्तों की यात्राओ के साथ भारत के अनेक तीर्थ क्षेत्र व देव स्थलों पर दादागुरु का संभावित भ्रमण होगा ..जिसकी जानकारी समय समय पर नर्मदा मिशन द्वारा प्रदान की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *