इंदौर में दर्दनाक हादसा….. खड़ी कार में लगी आग, 4 साल के मासूम चिराग की जिंदा जलकर मौत….
मध्य प्रदेश के इंदौर के महू क्षेत्र में शनिवार सुबह एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया। सिमरोल थाना क्षेत्र में इंदौर-खंडवा रोड पर खड़ी एक कार में अचानक आग लग गई, जिसमें कार के अंदर बैठे 4 वर्षीय मासूम चिराग की जिंदा जलने से मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि बच्चे के पिता कार के बाहर काम कर रहे थे, तभी अचानक आग भड़क उठी और कुछ ही पलों में पूरी गाड़ी आग की चपेट में आ गई। स्थानीय लोगों ने बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल मौके पर पहुंची, लेकिन बच्चे की जान नहीं बचाई जा सकी। प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Post Views: 73







